Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सप्ताह में एक बार बालों और चेहरे पर लगा लिया मेथी दाना तो होगा ऐसा फायदा

नमस्कार

आज के अपने इस ब्लॉग में मैं बात करूँगी मेथी दाने से होने वाले फायदों के बारे में।

 साथियों हम अक्सर दो ही समस्या से ज़्यादा परेशान होते है एक चेहरे की त्वचा दूसरी बालों की समस्या।आज जो नुस्खे मैं बता रही हूं उसमे प्रयुक्त एक ही चीज़ मेथी दाने से हमारी दोनों मुख्य समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

आइए जानते हैं त्वचा और बालों के लिए मेथी दाने के फायदे -

डार्क सर्कल हटाए -

मेथी के दाने में विटामिन सी (C)और विटामिन के(K) पाया जाता है जो डार्क सर्कल दूर करने में प्रभावी है। दो चम्मच मेथी दानों को दूध में पीसकर आंखों के नीचे लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

मुंहासे दूर करे -

मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को मॉश्चराइज करता है और ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है। मुंहासे दूर करने के लिए मुट्ठीभर मेथी के दाने को उबालकर ठंडा करें।फिर इसका पेस्ट बना ले, इस पेस्ट का इस्तेमाल टोनर के रूप में करने से मुंहासे जल्दी खत्म हो जाते हैं।

बाल सफेद होने से बचाएं -

मुट्ठी भर भीगे हुए मेथी दाने रोजाना खाने से समय से पहले बाल सफेद नहीं होते हैं।

बालों को टूटने से बचाए -

नारियल के तेल में मेथी के दाने का पावडर मिलाकर स्कैल्प में लगाएं और नहाने से पहले धो लें। इससे हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और बाल कम टूटते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा -

मैथी दाने के पेस्ट को स्कैल्प में लगाने से बाल बढ़ते हैं और रुसी की समस्या से छुटकारा मिलती है। इसके अलावा भिगोकर रखे मेथी दाने के पानी से बालों को धोने से भी डैंड्रफ कम होते हैं।

झुर्रियां दूर करे

मेथी दाना पाउडर को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार यह घरेलू उपाय आजमाने से बढ़ती उम्र के लक्षण घटते हैं।

इस तरह बालों और त्वचा के लिए मेथी दाने कई मायनों में फायदेमंद है। यह न सिर्फ झुर्रियां दूर करने में प्रभावी है बल्कि बालों को टूटने से भी बचाता है।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Thanks for reading😊🙏🏻
Stay connected