नमस्कार
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं बात करूँगी ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों पर। साथियों अक्सर हमारे मन में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर नकारात्मक विचार ही आते हैं जैसे-यहाँ से लिये सामान की वैराइटी हल्की गुणवत्ता वाली होगी,या मटेरियल अच्छा नहीं होगा वगैरह-वगैरह । तो आइए आज इस ब्लॉग के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों को जानिए-
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं बात करूँगी ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों पर। साथियों अक्सर हमारे मन में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर नकारात्मक विचार ही आते हैं जैसे-यहाँ से लिये सामान की वैराइटी हल्की गुणवत्ता वाली होगी,या मटेरियल अच्छा नहीं होगा वगैरह-वगैरह । तो आइए आज इस ब्लॉग के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों को जानिए-
1- वैराइटी
साधारणतया दुकानों में जगह की कमी की वजह से उनके पास आउटफिट्स के सीमित रंग और स्टाइल्स मौजूद होते हैं. वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में इसकी समस्या नहीं होती है आउटफिट्स के अलावा एक्सेसरीज़ और फुटवेयर्स सारे ही प्रोडक्ट्स पूरी डिटेल्स के साथ उपलब्ध होते. हैं जिन्हें आप अपने लिए परफेक्ट स्टाइल, फिटिंग और डिजाइन वाली चीजें अपने हिसाब से चुन सकती हैं.
2 - डिलीवरी के समय भुगतान
ऑनलाइन शॉपिंग में आपके पास डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के अलावा ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध होता है. बहुत ही कम किस्तों में आप अपनी मनपसंद चीजें खरीद सकते हैं. जिसे ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी सुविधा कहना गलत नहीं होगा. कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनकर आप प्रोडक्ट की डिलीवरी के बाद उसका पेमेंट कर सकते हैं.
3 - 24/7 उपलब्धता
हम सब में से अक्सर ने इस समस्या का सामना किया होगा.जब हमे कुछ खरीदना होता हैं तब ऐसा भी होता है कि कोई छुट्टी हो या किसी और वजह से मॉल या अक्सर दुकानें बंद रहती हैं ऐसे में आप 24*7 अपने हिसाब से कभी भी शॉपिंग कर सकते हैं और इतना ही नहीं इनकी डिलीवरी भी आप अपनी सुविधा के अनुसार करवा सकते हैं.
4 - आसान रिटर्न पॉलिसी
ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बढ़िया बात यही है, की यदि आपने जो सामान लिया है उसमें कोई डिफेक्ट हो या मटेरियल आपको हल्का लगे तो आप उस सामान को बिना किसी झिकझिक के वापस कर सकते हैं । आपको सामान वापसी के लिए फिर से बाजार जाने की चिंता से भी छुटकारा मिलता है ,साथ ही आपको आपके रुपये भी आपके अकॉउंट पर वापस कर दिए जाते हैं ।
5 - प्राइवेसी
अधिकांश महिलाएं अपने अंडरगारमेंट्स या सेनेटरी नेपकिन को खरीदने में झिझक महसूस करती है , वजह कई दुकानों पर पुरूष कर्मचारियों का होना ,ऐसे में असहजता के कारण महिलाएं अपने मनमाफिक सामान नहीं ले पाती है। ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसी ही
चीज़ों की खरीदारी के लिए प्राइवेसी मिलती है. जहां आप बिना किसी झिझक के फैशनेबल और स्टाइलिश चीज़ें खरीद सकती हैं.
6 - भीड़भाड़ वाले माहौल से निजात
अक्सर हम जब भी शॉपिंग का मन बनाते हैं तो मन मे ये विचार अवश्य ही आता है, की अभी तो फ़लां त्योहार चल रहा है भीड़ बहुत होगी ।तो इस समस्या से भी आपको राहत देती है ऑनलाइन शॉपिंग । बिना घर से बाहर निकले हर मौसम में आप अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं ।
7 - डिस्काउंट या ऑफर
ऑनलाइन शॉपिंग में डायरेक्ट मैन्युफैक्चर्ड चीज़ों को उनकी असली कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर कई तरह के कूपन और प्रोमो कोड्स के ऑफर भी मिलते हैं जो फाइनल बिल कुछ एक पर्सेंट की छूट दिला देते हैं. वहीं नॉर्मल दुकानों में साल के कुछ दो या तीन दिन ही ऑफर्स और डिस्काउंट्स देखने को मिलते हैं. इससे आपकी जेब भी हल्की नहीं होती ।
कुलमिलाकर आज के इस दौर में ऑनलाइन शॉपिंग एक अच्छा विकल्प है ।
उम्मीद है आज का विषय भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा ।


2 टिप्पणियाँ
बहुत अच्छी जानकारी।
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया और धीरे धीरे एक अच्छे ब्लॉगर बनने की ओर बढ़ रही हो
जवाब देंहटाएंThanks for reading😊🙏🏻
Stay connected