Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलविदा - सिनेमा जगत के सुरमा भोपाली

नमस्कार
आज के ब्लॉग में मैं बात करूँगी मध्यप्रदेश के गौरव दतिया में जन्मे मशहूर कॉमेडियन जगदीप के बारे में जिन्हें 'सूरमा भोपाली' के नाम से जाना जाता था उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। जगदीप ने 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। लेकिन हिंदी फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम जगदीप रख लिया था। जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा ।जगदीप को सबसे ज्यादा शोहरत फिल्म शोले के 'सूरमा भोपाली' किरदार से मिली थी।
जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 1951 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से उनका कॉमेडियन बनने का सफर शुरू हुआ। उनके दो बेटे जावेद औऱ नावेद जाफरी भी बॉलीवुड में सक्रिय है।
लगता है ऊपर वाला भी कोई फ़िल्म बना रहा है ,जिसमे नामी कलाकारों को ही लिया जा रहा हो।पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लगातार दिल दुखाने वाली खबरे आ रही है।पहले विलेन की भूमिका अदा करने वाले कलाकार इरफ़ान खान, फिर ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान,युवा अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत, कोरियोग्राफर सरोज खान औऱ अब जगदीप जी । इन सबके यूँ चले जाने से न सिर्फ बॉलीवुड सुना हो गया ,बल्कि ये सभी अपने कई प्रशंसकों के दिलो को भी सुना कर गए।
साल 2020 देश व दुनिया के लिए उथल-पुथल वाला ही रहा। विश्व के कई देश कोरोना महामारी से ग्रसित है। वही भारत देश भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा, कोरोना महामारी के अतिरिक्त अम्फान औऱ निर्सर्ग जैसी प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ा।भारत-चीन सीमा विवाद के कारण भी दोनों देशों के आपसी सम्बधों में खटास आई। ऐसे में आमजन अपने मन को बहलाने के लिए मनोरंजन के लिए सिनेमा देखना अधिक पसंद करते है, सिनेमा लगभग सभी भारतीयों की पहली पसंद है औऱ उसी सिनेमा जगत से जब कोई निराश कर देने वाली खबर आती है तो दिल का उदास हो जाना स्वाभाविक है।


एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Thanks for reading😊🙏🏻
Stay connected