Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

घर में पैसा नहीं टिक रहा तो आटे के डिब्बे में रख दें ये चीज, धन के साथ सभी समस्या होंगी दूर....

नमस्कार
            आज के अपने इस ब्लॉग में मैं आपसे बात करूँगी कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिनको करने से हम बहुत हद तक अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे

साथियों अक्सर ऐसा होता हैं कि घर में कितना भी पैसा आए लेकिन टिकता ही नहीं है। धन घर में आता है लेकिन उसको खर्च होने में समय नहीं लगता। लगातर मेहनत के बाद भी अगर भविष्य के लिए पैसा इकट्ठा ना हो पाए तो मानसिक तनाव होने लगता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आपको अपनी इस समस्या का समाधान मिल सकता है।
आइए जानते हैं उन ज्योतिषीय उपाय के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर पूर्णिमा के दिन सुबह सबसे पहले पीपल को जल दें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जप करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और सुख-शांति बनी रहेगी।

जिस डिब्बे में आटे को रखते हैं, उसमें 5 तुलसी के पत्ते और 2 केसर के दाने रख दें। याद रखें कि शनिवार के दिन ही आटे को पिसवाएं और उसमें चना जरूर मिलवाएं।

आप किसी भी माह की शुक्ल पक्ष की पड़वा से कागज का रुपया लें और उसके ऊपर लाल धागा बांध लें और नोट को राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पीछे छिपाकर रख दें। इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना मांगे। ऐसा आप एक ही राशि के नोट को लगातार 41 दिन तक रखते रहें और मनोकामना मांगे। ध्यान रखें कि इसमें एक भी दिन की भूल ना हो। ऐसा करने से भगवान आपकी मनोकामना पूरी करेंगे। साथ ही आपके घर में पैसा भी टिकने लगेगा।

किसी भी शुभ मुहूर्त पर सुबह जल्दी उठकर लाल रेशम का कपड़ा लें और उसमें अखंडित 21 चावल के दाने बांध लें। इसके बाद लक्ष्मी मां की पूजा करें और उसमें कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजा के बाद मां से अपनी मनोकामना मांगे और चावल की पोटली को अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख दें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में हर रोज मां काली की पूजा करें और शुक्रवार के दिन काली मंदिर में जाकर धूप, दीप के बाद भोग लगाएं। साथ ही माता काली की स्तुति करें और अपनी मनोकामना मांगे। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक शक्ति खत्म होगी और सकरात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।
 उम्मीद करती हुँ मेरा आज का ब्लॉग आपको पसंद आएगा ।।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Thanks for reading😊🙏🏻
Stay connected