Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विकास दुबे पर महाकाल की कृपा या कोप ?

नमस्कार
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं आपसे बात करूँगी पिछले 7 दिनों से लगातार सभी न्यूज़ चैनल औऱ अखबारों की सुर्खी रहे विकास दुबे के बारे में।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे(Vikas Dubey) मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल(Mahakal) के मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। घटना लगभग सुबह 9 बजे के आसपास की है। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुँचा।मंदिर सुरक्षाकर्मी को संदेह हुआ औऱ उन्होंने विकास दुबे को पकड़ लिया। तुरंत महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई औऱ मौके पर पहुँचकर पुलिस ने विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस बीच विकास दुबे ने चिल्ला -चिल्ला कर कहा कि वही कानपुर वाला विकास दुबे है। करीब दो घण्टे की पूछताछ के बाद उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विकास दुबे होने की पुष्टि की। ये सभी बातें मेरे ब्लॉग का विषय नहीं है।आज जब मैंने विकास दुबे की न्यूज़ सुनी तब ये बात पता चली की विकास दुबे शिव भक्त है और हर साल सावन में महाकाल के दर्शन करता है।इस बात से मुझें त्रेतायुग के रावण का खयाल आया कि रावण भी बहुत बड़ा शिव भक्त था । रावण ब्राह्मण कुल में जन्मा औऱ प्रकांड विद्वान था। इन सब विशेषताओं व गुणों से युक्त होने पर भी न सिर्फ रावण की सोने की लंका ढह गई वरन रावण की विद्वता, वैभव सब कुछ रावण की मृत्यु के साथ ही नष्ट हो गया। शिवजी ने भी रावण की रक्षा नहीं की। कहने का तात्पर्य यह है कि ईश्वर आपकी भक्ति से प्रसन्न होकर आपको धन ,बल राज्य हर इच्छित वर तो दे सकते है ,किन्तु बात जब आपके कुकर्मो की हो तब दंड भी भगवान ही देते है। विकास दुबे भी उच्च कुल में जन्मा,उसके कई कॉलेज भी है जो शिक्षा देते है ,ज्ञान के मंदिर है। फिर भी रावण की ही तरह अपने मद में अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए कई अपराध में लिप्त रहा। परिणाम सबके सामने है। भगवान कभी भी किसी को चाहे वो उनका परम भक्त ही क्यो न हो अपराध के लिए क्षमा नहीं करते । राजाधिराज बाबा महाकाल के दरबार से कुख्यात गैंगस्टर का पकड़ा जाना इसी बात को सिद्ध करता है। कहते है शिव जी बहुत भोले है उनके भोलेपन का ही यह नतीजा है कि विकास दुबे अंत समय मे महाकाल के दरबार मे आकर दर्शन कर सका।
बुराई का अंत बुरा ही होता है । फिर चाहे वो विकास दुबे हो या रावण ।महाकाल भी अपराधी के लिऐ काल बन जाते है। शिव जी संहारकर्ता है औऱ संसार से बुराई का अंत शिव जी ही करते है ।

एक टिप्पणी भेजें

6 टिप्पणियाँ

Thanks for reading😊🙏🏻
Stay connected