नमस्कार
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं बालों की देखभाल विषय पर बात करूँगी ।

बाल हमेशा से स्त्रियों के रूप को निखारने का कार्य करते आ रहे हैं।आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कई महिलाएं खासकर कामकाजी महिलाएं अपने बालों पर उतना ध्यान नहीं दे पाती जितना कि उन्हें देना चाहिए।बालों में तेल लगाने से,बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बालों में तेल एक तरह से भोजन का कार्य करता है। बाल में तेल की कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं और फिर टूटने भी लगते हैं। ऐसे में आपका लंबे और घने बालों का सपना सपना ही रह जाता है। इसके साथ तेल बालों को ड्राइनेस, डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बाल लंबे, घने और स्वस्थ होते हैं। इसलिए बालों में रोजाना या हफ्ते में दो दिन तेल से मसाज करना जरूरी माना जाता है।
 आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल।
आप बालों में शैंपू करने से पहले हफ्ते में एक या दो बार तेल लगा सकते हैं।बालों को धोने के बाद तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बालों में धूल और मिट्टी की समस्या हो सकती है।
डैंड्रफ दूर करे
बालों में नियमित तेल लगाने से स्कैल्प में रुसी और खुजली की समस्या दूर हो जाती है। तेल में नीम की  पत्तियां डालकर गर्म कर लें और नहाने से पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। रुसी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
सिरदर्द में राहत -:
अगर आपको सिरदर्द की समस्या है तो बालों में कोई भी आयुर्वेदिक तेल लगाएं। संभव हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेकर तेल का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद के अनुसार सिरदर्द वात से जुड़ा होता है। इसलिए शाम 6 बजे बालों में तेल लगाना चाहिए। 
बालों की क्वालिटी बढ़ाए -:
जब बाल लंबे, घने और स्वस्थ होने के साथ समय से पहले नहीं टूटते हैं, तो इससे बालों की क्वालिटी बढ़ती है। इसलिए रात में सोने से पहले अपने बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह तेल लगाना चाहिए। अगली सुबह गुनगुने पानी से बालों को धो लेना चाहिए।
अच्छी नींद के लिए -:
रात में सोने से आधे घंटे पहले बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से अच्छी नींद आती है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप शीशम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शीशम ऑयल गंजापन, समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या और सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा नारियल के तेल को हथेली पर रगड़कर गर्म करके भी बालों में लगाया जा सकता है।
बालों के लिए आयुर्वेद में तेल का बहुत महत्व है। इसलिए बालों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए समय पर तेल लगाना आवश्यक माना जाता है।
उम्मीद करती हूँ आज का ब्लॉग भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा ।