नमस्कार
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं बात करूँगी ऐसे उपाय पर जो कि अधिकांश तौर पर होने वाली बीमारियों के लिए रामबाण साबित होंगे ।
                हम सभी अक्सर बीमारियों के लिए अस्पताल या केमिस्ट का ही रुख करते हैं ,पर अगर आप अपने ही घर के रसोईघर या अपनी बगिया में जाएंगे तो आप पाएंगे कि यहाँ कई बीमारियों की दवा उपलब्ध हैं , तो जानते हैं कौन सी हैं वो बीमारिया जिनका इलाज हमारे घर मे ही मौजूद हैं ...
 1 - कान के पर्दे का रामबाण उपाय
गाय का घी नाक में डालने से कान का पर्दा बिना ऑपरेशन के ही ठीक हो जाता है ।
2 - दांत के कीड़े और दर्द का रामबाण उपाय
 दांत में कीड़े लगने या दर्द होने पर लौंग को दांत के खोखले स्थान में रखने से या लौंग का तेल लगाने से दर्द नहीं होता साथ ही कीड़ा बाहर निकल जाता हैं
3 - सिरदर्द या माइग्रेन का रामबाण उपाय
नींबू के पत्तों का रस निकाल कर सूंघे । जिस व्यक्ति को हमेशा सिरदर्द बना रहता है , उसे भी इससे शीघ्र आराम मिलता हैं ।
4 - चेहरे की सुंदरता बढ़ाने का रामबाण उपाय
सफेद कनेर के फूल को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा स्वस्थ व सुंदर बनती हैं
5 - त्वचा का ढीलापन दूर कर चर्बी कम करने का रामबाण उपाय
सहजन ( Moringa) के पेड़ की पत्तियों का रस तीन चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा का ढीलापन दूर होता हैं औऱ चर्बी की अधिकता कम होती है
6 - थाइराइड का रामबाण उपाय
5-10 ग्राम आँवला चूर्ण , एक चम्मच शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट लेने से थाइराइड जैसी गम्भीर बीमारी भी 1-2 महीने में घुटने टेक देती है ।
7 - पाचनतंत्र, कब्ज , पेट औऱ  आँत की सफाई का रामबाण उपाय
रात में एक ग्लास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से पाचनतंत्र में सुधार होता है । कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है । इसे रोजाना लेने से पेट व आँत की समस्याए नहीं होती हैं ।
8 - मलेरिया का रामबाण उपाय
पिसी हुई कलौंजी आधा चम्मच व एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से मलेरिया बुख़ार ठीक होता हैं ।
9 - गठिया का रामबाण उपाय
हरसिंगार के 4-5 ताजा पत्तों को पानी के साथ पीस ले, इसका सुबह-शाम सेवन करें, अतिशीघ्र लाभ प्राप्त होगा ।10 - बवासीर का रामबाण उपाय
नीम की निम्बोली के अंदर की सूखी गिरी और कालीमिर्च को बराबर मात्रा में लेकर दोनों को कूट पीसकर आधा चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट पानी से दो सप्ताह तक ले । चाहे कैसा भी बवासीर हो ठीक हो जाता है ।
11 - कमर दर्द का रामबाण उपाय
अजवाइन को तवे पर धीमी आंच पर सेंक लें । ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं । लगातार 7 दिनों तक यह प्रयोग किया जाए तो कमर दर्द में 100 फीसदी लाभ होता है ।
12  - अस्थमा, सर्दी-खाँसी, फेफड़ों में इंफेक्शन का रामबाण उपाय
सिर्फ एक बड़ी इलायची सप्ताह में एक बार खाने से आपको कभी सांस की बीमारी नहीं होगी। अगर आपको सर्दी-खाँसी, अस्थमा या दमा,
फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या है तो बड़ी इलायची के सेवन से ठीक हो सकती है ।
13 - बिस्तर पर पेशाब करने का रामबाण उपाय
बच्चा सोते समय बिस्तर पर पेशाब करता है तो भुने काले तिल को गुड़ के साथ मिलाकर  उसका लड्डू बना लीजिए । बच्चे को यह लड्डू हर रोज़ रात में सोने से पहले खिलाईये ।
उम्मीद करती हूँ आज का मेरा ये ब्लॉग आप सभी के लिए उपयोगी साबित होगा ।।