Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ये 5 चीजें मानसून में बनाए रखेगी आपके चेहरे की रौनक

नमस्कार
आज के अपने इस ब्लॉग में मैं मानसून में त्वचा की देखभाल कैसे करे विषय पर बात करूँगी...

गर्मियां अब अलविदा हो रही है अब बारिश की फुहारें आपका स्वागत करने को तैयार है। बारिश का मौसम यूं तो हर किसी को लुभाता है, परंतु कई बार यह चेहरे के लिए अच्छा भी नहीं होता है। मानसून न सिर्फ चेहरे बल्कि बालों पर भी बुरा असर डालता है। मानसून सीजन में त्वचा ऑयली होने लगती है और फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा ही बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इन 5 चीजों से अपनी स्किन की अच्छी देखभाल कर सकती हैं।
आइए जानते हैं मानसून में कैसे करें त्वचा की देखभाल।
1. नारियल का तेल
नारियल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन की संभावना को कम करते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को मॉश्चराइज करता है और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता है।
कैसे करें उपयोग?
नारियल के तेल को धीमी आंच पर गर्म करें।
गुनगुने तेल से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। आप चाहें तो इसे होठों पर भी लगा सकती हैं।
1 या 2 घंटे बाद टिश्यू से स्किन को अच्छी तरह पोछें।
कुछ घंटे बाद पानी से चेहरे को धोएं।
तेल का मॉश्चराइजिंग प्रभाव चेहरे पर लंबे समय तक रहता है। इससे त्वचा हेल्दी और मुलायम होती है।
2. बादाम का तेल
मानसून में बादाम का तेल ड्राय स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो मुक्त कणों, धूप और इंफेक्शन से त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।
कैसे करें उपयोग?
चेहरे को धोकर अच्छी तरह से पोछें।
हथेली पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें लें।
अपनी हथेलियों के बीच तेल को गर्म करें और चेहरे एवं गर्दन पर मालिश करें।
कई घंटों बाद चेहरे से तेल को पोछ लें।
3. गुलाब जल
मानसून के मौसम में तैलीय त्वचा सबसे अधिक प्रभावित होती है। नम मौसम के साथ अधिक सीबम का उत्पादन होने से स्किन पर संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। गुलाब जल त्वचा पर अधिक ऑयल उत्पन्न होने से रोकता है और मानसून में स्किन की सुरक्षा करता है।
कैसे करें उपयोग?
किसी अच्छे क्लींजर से चेहरे को साफ करें।
कॉटन पैड में गुलाब जल लें।
पूरे चेहरे पर कॉटन पैड से गुलाब जल लगाएं और त्वचा को साफ करें।
इसे अपनी रूटीन में शामिल करें।
4. सूरजमुखी का तेल
इसमें विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सूरजमुखी का तेल मानसून में त्वचा को संक्रमण से बचाता है और चेहरे पर चमक लाता है।
कैसे करें उपयोग?
चेहरे और गर्दन पर सूजरमुखी के तेल से तब तक मालिश करें जब तक त्वचा इसे अवशोषित न कर ले।
कुछ घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल चेहरे पर टोनर के रूप में भी किया जा सकता है।
5. नीम
इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। मानसून के मौसम में नीम त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है और सूजन दूर करने में मदद करता है।
कैसे करें उपयोग?
एक कटोरी पानी में नीम की पत्तियां डालकर उबालें।
जब पत्तियां मुलायम हो जाएं तो पानी छानकर अलग कर लें।
इंफेक्शन से बचने के लिए मानसून के मौसम में नीम के पानी से स्नान करें।
मानसून के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इससे ऑयली त्वचा के साथ संक्रमण से भी बचाव होगा।

एक टिप्पणी भेजें

9 टिप्पणियाँ

  1. वाह, मौसम की शुरुआत में ही इसे टिप्स कई लोगों के काम आएंगे। एक बार फिर से आपको धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आप मेरे ब्लॉग के रेगुलर रीडर हैं धन्यवाद 😊

      हटाएं
  2. बहुत सही टिप्स हैं ये तो

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आप मेरे ब्लॉग के रेगुलर रीडर हैं धन्यवाद 😊

      हटाएं
  3. प्रकृति में सारे राज छुपे है ।

    जवाब देंहटाएं

Thanks for reading😊🙏🏻
Stay connected